झारखंड से खगड़िया में हो रही शराब की आपूर्ति

खगड़िया/गोगरी : राष्ट्रीय राज मार्ग की कमजोर पुलिसिया सुरक्षा का फायदा जिले में सक्रिय शराब तस्कर खूब उठा रहे हैं. शराब की बड़ी खेप ठिकाने तक सुरक्षित पहुंच जा रही है. खगड़िया जिले के अधीन पड़ने वाले एनएच-31 की सुरक्षा में संबंधित थानों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. कहने को तो रात के वक्त […]

खगड़िया/गोगरी : राष्ट्रीय राज मार्ग की कमजोर पुलिसिया सुरक्षा का फायदा जिले में सक्रिय शराब तस्कर खूब उठा रहे हैं. शराब की बड़ी खेप ठिकाने तक सुरक्षित पहुंच जा रही है. खगड़िया जिले के अधीन पड़ने वाले एनएच-31 की सुरक्षा में संबंधित थानों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. कहने को तो रात के वक्त हाइवे की सुरक्षा में थाना स्तर से गश्ती की जाती है,

बावजूद इसके झारखंड व देश के दूसरे सूबे से मंगायी जाने वाली शराब शहरी क्षेत्र में पहुंच जाती है. इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी वकील यादव का पुत्र नितीश कुमार मारर रोड से 375 एमएल का रॉयल स्टेज का 48 बोतल शराब के साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार नें गिरफ्तार किया है.

वहीं हाल के दिनों में खगड़िया के विभिन्न थाना क्षेत्र से करीब 1000 लीटर से अधिक की शराब टाउन थाना,और चित्रगुप्त थाना की पुलिस ने जब्त की थी. इसी तरह गोगरी थाना, महेशखूंट थाना, परबत्ता थाना और बेलदौर थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व एक साथ कई कार्टन विदेशी व पाउच देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस द्वारा जब्त उक्त सभी शराब झारखंड से मंगाये जाने की बात सामने आयी है. खुफिया रिपोर्ट ने इस बात पर मुहर लगायी है कि शराब की तस्करी में इससे जुड़े धंधेबाज जिले के हाइवे व लिंक रोड का प्रयोग शराब को लाने में कर रहे हैं. यहां बता दें कि हाइवे की सुरक्षा में मुख्य रूप से जिले के चार थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है.जिसमें पसराहा, महेशखूंट, मानसी, मुफ्फसिल थाना पुलिस है.यह वैसे थाने हैं, जो झारखंड से आने वाली सभी तरह के वाहनों पर विशेष नजर रखते हैं
हाइवे व लिंक रोड का हो रहा है प्रयोग
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने माना है कि शराब को लाने में इससे जुड़े तस्कर जिले के हाइवे व लिंक रोड का प्रयोग कर रहे हैं. एसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिले के हाइवे पर जितने भी थाने को विशेष हिदायत दी गयी है. रात के वक्त बनाये चेक प्वाइंट पर वाहन गश्ती नियमित करें. गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि इसी तरह गोगरी व मुंगेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी वाहन चेकिंग की ठोस व्यवस्था कराए जाने का निर्देश जारी किया है. जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शराब तस्करी पर विशेष नजर रखने को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >