खगड़िया. भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को मनाया जाता है. पार्टी की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ के रूप में की थी. जो बाद में 1980 में बीजेपी में परिवर्तित हो गया. बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पार्टी ने शून्य से शुरू होकर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर तय किया है. पार्टी की सफलता के पीछे संगठनात्मक मजबूती, स्पष्ट विचारधारा, और प्रभावी नेतृत्व है. पार्टी ने 1984 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उसे दो सीटें मिली. लेकिन इसके बाद पार्टी ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे देशभर में संगठन का विस्तार किया. 1990 के दशक में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने रथ यात्रा और राम मंदिर आंदोलन चलाया. जिससे देश भर में पार्टी के प्रति जन समर्थन पैदा हुआ. 1996 में पार्टी पहली बार केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी. 1999 में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनायी. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने बंपर जीत हासिल की. 2019 और 2024 में भी सरकार बनायी. आलोक कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पार्टी की सफलता का कारण संगठनात्मक मजबूती, स्पष्ट विचारधारा प्रभावी नेतृत्व है.
संगठनात्मक मजबूती व स्पष्ट विचारधारा के साथ प्रभावी नेतृत्व से मिली सफलता: उपाध्यक्ष
पार्टी ने 1984 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उसे दो सीटें मिली. लेकिन इसके बाद पार्टी ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे देशभर में संगठन का विस्तार किया.
