112 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, मैजिक जब्त

112 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, मैजिक जब्त

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने मैजिक को जब्त किया. गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान 112.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. बता दें मैजिक खगड़िया की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने सुधा डेयरी के समीप मैजिक को पकड़ा. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मैजिक का चालक झारखंड दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी गुर्जर रविदास के पुत्र रूदल रविदास है. गाड़ी को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. मैजिक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मारपीट मामले के आरोपित गिरफ्तार

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी सज्जन यादव के पुत्र घोंलो यादव को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपित घोंलो यादव महीनों से फरार चल रहा था. पुलिस ने घोंलो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >