खगड़िया : जिले में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में स्नान के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी जबकि गोगरी में पशुचारा लेकर लौट रहे एक युवक की मौत डूबने के कारण हो गयी. स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को पानी से निकाला गया. प्रखंड प्रशासन ने मृतक के परिजन को सांत्वना देते हुए आपदा राहत कोस से चार चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया़ मालूम हो कि बाढ़ के दौरान अब तक लगभग एक दर्जन लोग डूब चुके हैं.
डूबने से दो की मौत, शव बरामद
खगड़िया : जिले में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में स्नान के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी जबकि गोगरी में पशुचारा लेकर लौट रहे एक युवक की मौत डूबने के कारण हो गयी. स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की […]

गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार थाना अंतर्गत नगर पंचायत गोगरी के मीरगंज में शुक्रवार की दोपहर बुढ़ी गंडक और गंगा के धार को पार कर दियारा से मवेशी का चारा लेकर लौट रहे धनखेता निवासी रघु यादव का 17 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अथाह पानी की चपेट में आने से पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना के बाद गोगरी सीओ चंदन कुमार और गोगरी थानाध्याक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच किया और स्थानीय लोगों के द्वारा युवक के शव को ढूंढने की कोशिश किया.
लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने सीओ चंदन कुमार को एसडीआरएफ बुलाने का निर्देश. वहीं, दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम मीरगंज पहुंचकर करीब एक घंटे के काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह में दियारा से अपने पिता के संग मवेशी का चारा लेकर लौट रहा था. गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.