Bihar: राज्य सरकार ने एमओयू किया साइन, अब किसानों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा लोन

Kcc Loan Update: किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण देने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग व नाबार्ड के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया.

Kcc Loan Update: किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण देने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग व नाबार्ड के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया. कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की उपस्थिति में कृषि निदेशक मुकेश लाल व नाबार्ड (NABARD) की ओर से उप महाप्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने एमओयू किया.

मंगल पांडेय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कृषि ऋण पर तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान के अतिरिक्त राज्य योजना मद से एक प्रतिशत ब्याज अनुदान देय है.

ये भी पढ़ें: कपड़ा उद्योग में निवेश बढ़ाने को लेकर बिहार में टेक्सटाइल मीट का होगा आयोजन, शामिल होंगे बड़े-बड़े उद्यमी

तीन लाख रुपए तक ले सकते हैं लोन (Benefit of KCC)

इसके तहत बैंकों से तीन लाख रुपये तक फसल ऋण/ किसान क्रेडिट कार्ड ऋण/ अल्पावधि कृषि उत्पादन ऋण एक प्रतिशत की दर से ब्याज देने का प्राविधान किया गया है. योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जो निर्धारित अवधि में ऋण वापस करेंगे.

कृषि मंत्री का कहना है कि इस योजना का लक्ष्य किसानों को कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज के बोझ को कम करना है, ताकि किसान उत्साहित होकर अधिक-से-अधिक संस्थागत ऋण प्राप्त कर सके.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत किसान आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने के लिए बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई आदि में निवेश करने में सफल होंगे.

अनुदान के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत

कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि ऋण पर एक प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना मद में 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. योजना के कार्यान्वयन हेतु नाबार्ड राज्य एजेंसी नामित है. उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को खेती हेतु कृषि ऋण दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >