घरेलू विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश

घरेलू विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश

– सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर कटिहार कदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव में घरेलू विवाद में एक 21 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि परिजनों की तत्परता से उसकी जान बच गयी. फिलहाल उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. घटना बुधवार की है. सोस गांव निवासी संगम कुमार पारिवारिक विवाद को लेकर अचानक गुस्से में आ गया. घर में रखी कीटनाशक दवा अपनी मां ललिता देवी के सामने ही खा ली. यह देख परिवार में अफरा-तफरी मच गयी. मां के शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने तत्काल उपचार शुरू किया. जिससे उसकी जान बचाई जा सकी. चिकित्सक के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण युवक की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब वह खतरे से बाहर है. मां ललिता देवी ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है. छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खो देता है. बुधवार के दिन भी मामूली बात को लेकर वह गुस्से में आ गया और यह कदम उठा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >