महिला संवाद: जीविका को सहकारी बैंक के रूप में स्थापित करने की पहल से महिलाएं खुश

महिला संवाद: जीविका को सहकारी बैंक के रूप में स्थापित करने की पहल से महिलाएं खुश

कटिहार जीविका को सहकारी बैंक के रूप में स्थापित करने की दिशा में बिहार सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना आभार प्रकट किया है. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान रविवार को महिलाओं ने कहा कि जीविका को भी एक बैंक के रूप में देखने का महिलाओं का सपना अब पूरा होने वाला है. सरकार के निर्णय से महिलाएं काफी खुश है. रविवार को जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 36 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ग्रामीण इलाकों की समस्या का संकलन कर रही है. जिसे जिला स्तर और राज्य स्तर से समाधान की दिशा में पहल की जायेगी. सरकार की ओर से आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में महिला के साथ पुरुष भी बढ़ चढ कर हिस्सा ले रहे है. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपने परिवार एवं गांव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्य योजनाओं के सूत्रीकरण का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है. महिलाओं के द्वारा क्षेत्र में रोजी रोजगार से संबंधित सुविधाओं की मांग तथा क्षेत्रीय स्तर पर स्व रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए महिला हाट या जीविका हाट की मांग की. स्वास्थ्य सुविधा संबंधी मांग में महिलाओं द्वारा पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं नर्स की नियुक्ति आदि की मांग की जा रही है. जगह-जगह पर उच्च विद्यालय खोलने का सुझाव आदि प्राप्त हो रहे है. महिलाओं को जीविका भवन, बैंक ऋण के ब्याज दर में कमी की मांग की जा रही है. कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं की ओर से सफलता की कहानियां भी साझा की जा रही है. इस दैरान महिलाओं के बीच लीफलेट और मुख्यमंत्री के संदेश पत्र भी बांटा जा रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम बन रहा है. बल्कि यह महिलाओं के लिए नयी संभावनाओं के द्वार खोलने वाला सशक्त मंच भी साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >