बरारी राजस्व कर्मचारी की हड़ताल अभी खत्म भी नहीं हुई कि पंचायत सचिव भी हड़ताल पर चले गये है. बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सभी पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 8 अप्रैल से चले गये है. पंचायत सचिव शशांक रंजन, बिट्टु कुमार दास, संजय कुमार राम, सुजीत कुमार, नितेश कुमार, नीतीश कुमार, मिथिलेश कुमार, कन्हैया कुमार सहित पंचायत सचिव ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इसका असर ग्रामीण पर समस्या बनकर पड़ने वाला है.
राजस्व कर्मचारी के बाद पंचायत सचिव भी गये हड़ताल पर
राजस्व कर्मचारी के बाद पंचायत सचिव भी गये हड़ताल पर
