पुत्री के अपहरण को लेकर एसपी से की शिकायत

पुत्री के अपहरण को लेकर एसपी से की शिकायत

कटिहार आजमनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी शिखर चौधरी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सैयद आलम उर्फ पिंकू व गब्बर समेत 6-7 लोग हथियार के साथ उनके घर में जबरन घुस आये. आरोप है कि गब्बर ने पिस्तौल दिखाकर पूरे परिवार को धमकाया. पिंकू ने उनकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर चारपहिया वाहन में बैठा लिया. सभी आरोपित उसे लेकर फरार हो गये. जाते-जाते आरोपितों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत उनके मोबाइल में मौजूद हैं. जब इसकी शिकायत लेकर वह आजमनगर थाना पहुंचीं, तो थाना अध्यक्ष ने उनकी बात सुनने के बजाय डांट-फटकार कर भगा दिया. अब महिला के आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >