कटिहार सांसद तारिक अनवर ने जिले के मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में सीवेज उपचार संयंत्र के निर्माण के संबंध में उठाये गये मुद्दे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का जवाब प्राप्त हुआ है. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद तारिक अनवर को मंत्री ने पत्र के माध्यम से बताया है कि इस परियोजना के लिए अभी तक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) प्राप्त नहीं हुआ है. जिस कारण स्वीकृति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी है. साथ ही उन्होंने मनिहारी की जनसंख्या एवं आवश्यकता को देखते हुए छोटे स्तर के सीवेज उपचार संयंत्र या अन्य वैकल्पिक समाधान पर भी विचार करने की बात कही है. प्रवक्ता ने कहा कि सांसद श्री अनवर क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर निरंतर प्रयासरत है और इस विषय को आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे. ताकि मनिहारी एवं आसपास के क्षेत्रों को शीघ्र बेहतर सुविधा मिल सके.
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जलशक्ति मंत्री ने सांसद को कराया अवगत
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जलशक्ति मंत्री ने सांसद को कराया अवगत
