– किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ – अब 60 किमी दूर कटिहार नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर होगी मिट्टी की जांच बारसोई बारसोई प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन मंत्री रामकृपाल यादव ने ऑनलाइन वीसी से किया. सहायक निदेशक (रसायन) इंद्रजीत कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार, मृदा निदेशक अनंत राज, कृषि समन्वयक विमल कुमार मंडल, नोडल कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह सहित सभी कृषि समन्वयक, एटीएम, किसान सलाहकार व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब आजमनगर, कदवा, बलरामपुर व बारसोई के किसानों को मिट्टी जांच के लिए 60 किलोमीटर दूर कटिहार नहीं जाना पड़ेगा. इस प्रयोगशाला के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही मिट्टी की जांच की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. बीएओ पवन कुमार ने कहा कि किसान अब अपने खेत की मिट्टी का नमूना जांच कराकर संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग कर सकेंगे. खेती की लागत में कमी आयेगी. वहीं फसल उत्पादन और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी. मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा और रासायनिक खाद के कम उपयोग से किसानों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह प्रयोगशाला क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी.
बारसोई में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ
बारसोई में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ
