दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंचायत समिति सदस्य सहित आधा दर्जन लोगों पर लगा हत्या का आरोप
एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की तहकीकात
बरारी. थाना क्षेत्र के बिसनपुर पंचायत के गुंजरा गांव, वार्ड एक निवासी सुशील कुमार मंडल की पत्नी 42 वर्षीय सरिता देवी की सोये अवस्था में अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सोमवार को एसपी वैभव शर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. जानकारी के अनुसार बिसनपुर पंचायत के गुंजरा गांव निवासी सुशील मंडल का विवाह पंचायत के हीं डहरा गांव में हुआ था. बच्चों के भरण पोषण के लिए सुशील मंडल बेंगलुरू मजदूरी करने चला गया. उसकी पत्नी सरिता देवी, पुत्र मनीष कुमार मंडल 22 .वर्ष, पुत्र चंदन मंडल अररिया में पॉलिटेकनिक की पढ़ाई कर रहा है. पुत्री पूनम व मां सरिता अपने घर में रविवार रामनवमी की पूजा के उपरांत रात्रि खाना खाकर फिल्म देखने के उपरांत करीब ग्यारह बजे पुत्री कमरे में सो गयी. कमरे के बाहर पलंग पर मां सरिता देवी सो गयी. सुबह गेंहू काटने जाना था तो गांव की महिला उसे खेत चलने को लेने के लिए घर पहुंची. आवाज दिया तो नहीं उठी तो अंदर जाकर उसे उठाने का प्रयास किया. मुंह ढंका था मुंह से चादर हटते हीं वह सहम गयी. शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गये. देखते ही देखते गांव में कोहराम मच गया. सरिता देवी खून से लथपथ थी और उसका गला रेता हुआ था. नाक व चेहरे व शरीर पर चाकू आदि से जख्म के कई निशान थे. परिजनों ने पंचायत समिति संजय मंडल को मुख्य रूप से हत्या का दोषी ठहराया. मृतका की मां डहरा गांव निवासी ने रोते बिलखते बताया कि समिति संजय मंडल, वकील मंडल, सुबोद मंडल आदि बराबर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था. वह मेरी बेटी का हत्यारा है. मृतका का बड़ा बेटा मनीष जो नानी के घर डहरा में खेती की फसल में था. मां की हत्या की खबर पर घर पहुंचा. समिति संजय आदि को आरोपित बताया है.कई लोगों पर हत्या का आरोप
छोटे बेटे चंदन कुमार ने बताया कि अररिया पॉलिटेकनिक कॉलेज में खबर मिली कि मां की हत्या हो गयी है. घर आया तो देखा मां अब नहीं रही. उन्होंने आरोप लगाया कि संजय मंडल, वकील मंडल, सुबोद मंडल सहित लोगों ने कोई ना कोई बात को लेकर हमारे परिवार से झगड़ा करना एवं धमकाना दबाव बनाना कि मेरी बात मानो नहीं तो चैन से जीना मुश्किल होगा. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति संजय मंडल पर पत्नी की हत्या मामला में दो वर्ष जेल में रहा है. संजय मंडल ने भाभी की हत्या की. बरारी थाना में मृतका के बड़े पुत्र मनीष कुमार के फर्द बयान पर आधा दर्जन को नामित कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना स्थल पर सदर एसडीपीओ टू धर्मेन्द्र कुमार, कोढ़ा इंस्पेक्टर उमेश कुमार, बरारी थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, सेमापुर ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, एसआई ज्योति कुमारी, छोटू कुमार, अभिषेक सिंह, विजय कुमार, यमुना प्रसाद दलबल मौजूद रहे. विधायक विजय सिंह ने मृतका के परिजनों से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
एफएसएल टीम ने साक्ष्य किया एकत्रित
एफएसएल टीम की अधिकारी सोनी कुमारी ने एसपी व डीएसपी के समक्ष जांच कर कई साक्ष्य व खून का नमूना लिया. जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जायेगा.महिला की हत्या मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नही जायेगा. आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.वैभव शर्मा, एसपीB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
