युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी पर प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या का आरोप

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी पर प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या का आरोप

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी पर प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या का आरोप – पुलिस मामले की छानबीन में जुटी कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरनियां पश्चिम टोला गोलाघाट, वार्ड-13 में मंगलवार की देर रात युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक की मां व अन्य परिजनों ने मृतक की पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप लगाया कि गालिब 26 वर्ष मंगलवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ अपने कमरे में सोया था. जब सुबह मां उसे उठाने गयी तो गालिब मृत अवस्था में पड़ा था. मां के चिल्लाने पर घर के सभी लोग कमरे में पहुंचे तो देखा की गालिब शांत पड़ा है. मुखिया, सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला पुलिस दलबलक के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज ेदिया. पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुधारने को लेकर हुई थी पंचायती परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक के साथ था. गालिब अपने ससुराल में ही जमीन खरीद कर घर बना कर रह रहा था. उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर पति-पत्नी के रिश्तों में काफी खटास थी. कई बार पंचायती भी हुई लेकिन दोनों के रिश्ते दिनों दिन और भी बिगड़ते गये. आरोप लगाया इन्हीं कारणों से उसके सोये अवस्था में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है. मृतक की मां की माने तो हत्याकांड में उसकी पत्नी की मां का भी हाथ है. समाचार प्रेषण तक मृतक के परिवार की ओर से थाना में आवेदन अबतक नहीं दिया गया है. प्रथम दृष्टया में मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है. पूछताछ में परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसकी मां और प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है. अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. आवेदन प्राप्त होते ही आरोपित के विरुद्ध छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. संतोष कुमार निराला, मुफस्सिल थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >