महिला करंट की चपेट में आयी, गंभीर

महिला करंट की चपेट में आयी, गंभीर

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला गांव में 21 वर्षीय महिला रूपा देवी पति महेश कुमार सिंह को बुधवार के अपराह्न 2:45 बजे करंट का झटका लगने से बेहोश हो गई थी. परिजनों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में महिला का उपचार चल रहा था. परिजनों ने कहा, घरेलू कार्य के दौरान रूपा देवी को घर में लगे इलेक्ट्रिक तार से करंट का झटका लगा. शीघ्र ही उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती करायी गयी. स्थिति में सुधार हो रहा है. डॉ शिव कुमार ने बताया कि महिला को करंट का झटका लगा था. उपचार किया जा रहा है. वर्तमान में महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >