भोजन बनाने के क्रम में आग से झुलसी महिला

भोजन बनाने के क्रम में आग से झुलसी महिला

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में एक महिला करिश्मा देवी झुलस गयी. घटना तब हुई जब वह घर में अकेली थी. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे. वह घर में खाना पका रही थी. आग लगने से उनके हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा पूरी तरह से जला गया. हो हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पति बादल बांसफोर ने बताया कि वह अपने काम पर गया हुआ था. पत्नी घर पर अकेली थी. तभी खाना बनाने के क्रम में आग लग गयी. पत्नी करिश्मा देवी जल गयी. घायल करिश्मा देवी के जीआरपी चौक पर ही रहने वाले मायके वाले भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बेटी की आग में जलने से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >