नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को किया गिरफ्तार

नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को किया गिरफ्तार

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर चौक पर शराब पीकर हो हंगामा कर रहे दो शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गस्ती के क्रम में सूचना मिली कि दो व्यक्ति डूमर चौक के पास शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे है. पवन कुमार ग्राम खैरा लाल चंद व प्रभाष कुमार ग्राम चकला मौलानगर दोनों थाना-पोठिया निवासी है. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई. शराब पीने की पुष्टि होते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >