व्हाइट-11 जूनियर ने ऑफिसर क्लब को छह विकेट से हराया

व्हाइट-11 जूनियर ने ऑफिसर क्लब को छह विकेट से हराया

कटिहार जिला में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी मे आज का मैच व्हाइट इलेवन जूनियर और ऑफिसर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें ऑफिसर क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑफिसर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 93 रनों का लक्ष्य दिया. ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुमित ने 29 रन और अभिषेक 16 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में व्हाइट इलेवन जूनियर की तरफ से अमन 4 विकेट, देव राज 3 विकेट और हर्ष, साहिल ने 1-1 विकेट लिए.93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट इलेवन जूनियर की टीम 17. 5 ओवर मे 4 विकेट खोकर 95 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत गयी. व्हाइट इलेवन जूनियर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यश राज 19 रन, जयंत 16 रन और आरव ने 13 रन बनाया. गेंदबाजी में ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से सूरज, आफ़ताब और नीरज 1-1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन कुमार को जिला अम्पायर अनुराज साह ने दिया. निर्णायक के रूप में अनुराज साह और सौरभ कुमार रहे. मंगलवार का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब रेड और कटिहार सुपर किंग के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य शशि रंजन कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >