दो से छह अक्तूबर के बीच बदलेगा मौसम, हल्की बूंदाबांदी का बन रहा आसार

दो से छह अक्तूबर के बीच बदलेगा मौसम, हल्की बूंदाबांदी का बन रहा आसार

– बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून दुबारा होगा एक्टिव कटिहार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से दो से छह अक्तूबर तक मानसून दुबारा एक्टिव हो जायेगा. इस बार पूर्व की भांति पूजा पंडाल समितियों को पानी का भय नहीं रहेगा. इससे व्यापारियों की पौबारह होगी. हालांकि हथिया नक्षत्र के दस दिन बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को थोड़ी सी किसानी में परेशानी हो रही है. पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से लोग जहां गर्मी से परेशान हैं. दूसरी ओर हथिया में बारिश नहीं होने से किसानों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई किसानों की माने तो हथिया में बरसने वाला बारिश की पानी से खेतों की मिट्टी मजबूत होती है. कीट पतंगों का विनाश भी हो जाता है. हथिया और आद्रा में बारिश होना किसानों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इस नक्षत्र में होने वाली बारिश की पानी में कुछ अलग गुण पाया जाता है. हथिया में बारिश नहीं होने से किसानों द्वारा कृत्रिम रूप से पानी पटवन कर फसलों को बचाये हुए हैं. प्राक्रृतिक बारिश की पानी से कई तरह से किसानी में मदद होता है. कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार का कहना है कि दसवीं के बाद बारिश का आसार है. इससे पूर्व हल्की बूंदाबांदी पानी होने के आसार बन रहे हैं. हालांकि पूर्व की भांति इस वर्ष पूजा में बारिश नहीं होने की आशंका जतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने से बिहार में दुबारा मानसून एक्टिव हो जायेगा. बहरहाल बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >