पशु चिकित्सालय में जलजमाव से हो रही परेशानी

पशु चिकित्सालय में जलजमाव से हो रही परेशानी

प्राणपुर दक्षिणी लालगंज पंचायत के पशु चिकित्सालय का परिसर इन दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ने व बारिश के पानी से जलमग्न हो गया है. पशुपालकों व पशु चिकित्सालय के कर्मियों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. दक्षिणी लालगंज पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी का बाढ़ पानी आने के कारण पशु चिकित्सालय रोशना परिसर चारों तरफ जलमग्न हो गया हैं. पशु का प्राथमिक उपचार कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सालय व पीडब्लूडी कि सड़क कि दूरी महज एक सौ मीटर है. ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर पशु चिकित्सालय से पीडब्लूडी सड़क निर्माण कराने कि मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >