मनिहारी में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली

मनिहारी में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली

मनिहारी मनिहारी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. बजरंग बली का भव्य गदा अपने कंधे मे लेकर रामभक्त चल रहे थे. भव्य शोभा यात्रा में हजारों रामभक्त शामिल हुए. विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मनिहारी, शिंभुडीह, आजमपुरगोला, गांधीटोला समेत मनिहारी नगर के स्थानीय लोग शामिल थे. भव्य शोभा यात्रा से पुरे मनिहारी शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ था. भक्ति गीत संगीत में युवा थिरक रहे थे. जय श्री राम के नारे से मनिहारी गुंज रहा था. मौके पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, नगर मुख्यपार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, नगर उपमुख्यपार्षद शुभम पोद्दार, रविन्द्र यादव, रंजीत ठाकुर, कुणाल झा, प्रिंस पासवान, राजेश पासवान, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, साजिद, लक्षमण यादव, सोनू यादव, अनिल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अप्पु चौधरी, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >