बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल, सुरक्षा रही पुख्ता

बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल, सुरक्षा रही पुख्ता

कोढ़ा. रामनवमी के शुभ अवसर पर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान उत्साहपूर्वक शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया. जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा. प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शोभायात्रा के दौरान कोढ़ा विधायक कविता देवी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार, कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे.प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यह आयोजन क्षेत्र में आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >