फलका कांग्रेस अध्यक्ष बने वसीम अकरम

कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में वसीम अकरम को मनोनित किया गया है. हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के फलका दौरे के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई थी

कटिहार के फलका से रिपोर्ट,

फलका प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में वसीम अकरम को मनोनित किया गया है. हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के फलका दौरे के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई थी. हालांकि उस समय उन्हें औपचारिक प्रमाण-पत्र नहीं सौंपा गया था. अब पार्टी संगठन की ओर से उनकी नियुक्ति की पुष्टि कर दी गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राज ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए अध्यक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा कि वसीम अकरम ने पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. विशेष रूप से सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने 260 नए लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिसके आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >