ग्रामीणों ने सर्वे अमीन पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने सर्वे अमीन पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

बलिया बेलौन सालमारी क्षेत्र के महिला गांव में सर्वे अमीन पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे अमीन बिना पैसे लिए किसी का भी कार्य नहीं करते हैं. हर कार्य के बदले में अवैध राशि की मांग करते हैं. चाहे वह नामांतरण हो या जमीनी संबंधित कोई कार्य हो. ग्रामीणों का आरोप है कि अमीन काम के लिए पहले पैसे तय करते हैं और फिर ही आगे की प्रक्रिया करते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दस्तावेज देखने के बाद वह संबंधित जमीन के मामले में यह तय करते हैं कि कितने रुपये लगेंगे. संबंधित कानूनगो से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है और सर्वे अमीन की लापरवाही या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाये और दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाये. महिला गांव सहित आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >