राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कटिहार. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत भूकंप से बचाव व आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस दौरान छात्रों, शिक्षकों व आमजन को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें. इसे सरल व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों में आपदा के प्रति समझ और जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं. कार्यक्रम में संस्थान के कई शिक्षकों में प्रो. अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, प्रो. हैप्पी कुमार, डॉ. रणवीर सिंह राणा, किसलय, मासूम, शुभम, प्रो गार्गी शामिल थे. नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति मुंशी प्रेमचंद संस्था के कलाकारों द्वारा की गयी. जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा,कार्यक्रम के अंत में आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गयी और सभी से अपील की गयी कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता एवं सही जानकारी के साथ कार्य करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
