सनातन विरोधी बयान पर विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

सनातन विरोधी बयान पर विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

कटिहार तमिलनाडु विधानसभा में दिए गये उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी बयान के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कटिहार द्वारा अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जोसेफ की तस्वीरें सार्वजनिक जगहों में लगाकर बयान की निंदा की. विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन का अंत असंभव है. सनातन का अर्थ ही है जो हमेशा से था और हमेशा रहेगा. सनातन और हिंदू आस्थाओं का लगातार अपमान लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. बजरंग दल के जिला संयोजक राणा सोनी ने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण है कि जिन राजनीतिक दलों और परिवारों को सनातन परंपराओं, मंदिरों और हिंदू समाज से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष लाभ मिलता है. विश्व हिंदू परिषद के जिला संपर्क प्रमुख राजेश राज, सुरक्षा प्रमुख सोनू सिंह, नगर मंत्री प्रणव भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >