प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुकों का सत्यापन किया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुकों का सत्यापन किया

कोढ़ा प्रखंड के बासगाढा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. पंचायत की मुखिया एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रीतम देवी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में लाभुकों के आवश्यक कागजातों की जांच-पड़ताल कर सही और योग्य लोगों का सत्यापन किया. पात्र लाभुकों का नाम योजना में शामिल किया. मुखिया प्रीतम देवी ने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में क्रमशः शिविर आयोजित कर पात्र लोगों की सूची तैयार की जायेगी. शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आवेदनों की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >