कटिहार भाजपा के आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतर्गत कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार नगर पश्चिम, हसनगंज मंडल, कटिहार ग्रामीणमंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया. मंचासिन अतिथियां ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित के बाद वंदे मातरम के साथ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं. जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा किया. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं. जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है. सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव और विचारों के माध्यम से संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्य पद्धति, बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ता निर्माण, सोशल मीडिया एवं सरकार की उपलब्धियां जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला. जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ. मौके पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी तिवारी मौजूद रहे.
शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली व सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम
शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली व सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम
