प्रवेश पत्र व रूटिंग में समय एकरूपता नहीं दशाने पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रवेश पत्र व रूटिंग में समय एकरूपता नहीं दशाने पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

– सीताराम चमरिया कॉलेज में छात्रों ने लगाये कॉलेज व विवि प्रशासन के विरूद्ध में नारे – करीब आधा घंटे तक किया हो हंगामा, पुलिस के आने पर मामला हुआ शांत कटिहार पूर्णिया विवि द्वारा संचालित जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा के दौरान बुधवार को जिले के कई परीक्षा केन्द्रों पर छात्र- छात्राओं ने जमकर हो हंगामा किया. यह हंगामा प्रवेश पत्र व जारी रूटिंग में एकरूपता नहीं होने के कारण किया गया. सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आये छात्र छात्राएं जिनका परीक्षा कल गुरूवार को थी. वो भी बुधवार को पहुंचकर मांग करने लगे की उनलोगों का प्रवेश पत्र में आज ही उक्त विषय की परीक्षा का समय दर्शाया गया है. इसलिए उनलोगों की परीक्षा ली जाये. कॉलेज प्रशासन द्वारा लाख समझाने का भी आक्रोशित छात्रों पर इसका असर नहीं हुआ और करीब आधे घंटे तक हो हंगामा किया. इस दौरान कई जगहों पर रखे बेंचों को तोड़फोड़ किया गया. दो दिनों के छात्र छात्राएं और उनके अभिभावकों को एक ही दिन पहुंच जाने पर भीड़ बेकाबू हो गयी. इस दौरान पहले तो कॉलेज प्रशासन अपने को बचाव करने को सुरक्षित जगहों की तलाश में जुटे रहें. भीड़ को बेकाबू देख कॉलेज प्रशासन की ओर से एक सौ बारह को फोन कर बुलाया गया. करीब आधे घंटे तक आक्रोशित छात्र छात्राओं ने कॉलेज, विवि प्रशासन, परीक्षा विभाग के विरूद्ध में कई तरह के नारे लगाये गये. पुलिस के आने के बाद किसी तरह मामला को शांत कराया गया. इधर अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, राजा यादव समेत अन्य ने परीक्षा के दौरान इस तरह के हो हंगामा परीक्षा विभाग की नाकामी सामने आयी है. जिन जिन केन्द्रों पर इस तरह की घटना हुई है. वहां के परीक्षा नियंत्रक को अविलम्ब हटाने की मांग पूर्णिया विवि के कुलपति से की है. हालांकि करीब आधे घंटे विलम्ब से परीक्षा शुरू करायी गयी. सीताराम चमरिया कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो शुभकंर झा ने बताया कि यह हंगामा पूर्व सुनियोजित है. यहां पर मनिहारी और बरारी कॉलेज का सेंटर बनाया गया है. घटना की सूचना पूर्णिया विवि परीक्षा विभाग को दे दी गयी है. बुधवार और गुरूवार को होनेवाली परीक्षा को लेकर छात्र बुधवार को ही कॉलेज परिसर में पहुंच कर परीक्षा आज ही लेने की मांग कर रहे थे. उनलोगों को मौखिक व नोटिस चिपका कर बताया गया कि अपने तय समय व दिन पर परीक्षा देने पहुंचे लेकिन छात्रों की एक नहीं सुने जाने की वजह से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है. केबी झा कॉलेज में भी हुआ बवाल मेजर व माइनर की समझ नहीं रहने की वजह से केबी झा कॉलेज में बुधवार को छात्र छात्राओं की भीड़ बेकाबू हो गयी. जिसका नतीजा है कि परीक्षा नियंत्रक से लेकर परीक्षा ले रहे शिक्षकों को काफी परेशान होना पड़ा. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि पूर्व से ही छात्रों को बता दिया गया था कि परीक्षा रूटिंग और प्रवेश पत्र में समय व दिन में अंतर है. रूटिंग के अनुसार ही परीक्षा देने आये. लेकिन छात्रों को इसकी समझ नहीं रहने की वजह से गुरूवार को होनेवाली परीक्षा को बुधवार को ही लिये जाने की मांग पर अड़ गये. करीब आधा घंटा तक हो हंगामा करते रहें. इस दौरान वे लोग पुरी तरह से कैद रहने को विवश रहें. बहरहाल इस सेंटर पर किसी तरह का तोड़फोड़ नहीं हुई और परीक्षा समय से शुरू हो गयी. समय से सम्पन्न करा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >