हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त को डंडखोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डंडखोरा थाना क्षेत्र के सहरपुरा गोविंद चौक पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी. उक्त घटना को लेकर इकरामुल अंसारी ने स्थानीय थाना में मकबूल अंसारी, नसीम अंसारी, कासिम अंसारी सहित अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कराया था. उक्त मामले में थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त नसीम अंसारी एवं मकबूल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >