चलाया वाहन जांच अभियान, एक लाख से अधिक का वसूला गया जुर्माना

चलाया वाहन जांच अभियान, एक लाख से अधिक का वसूला गया जुर्माना

कटिहार. अपराध पर नियंत्रण को लेकर एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के शहीद चौक, सहायक थाना चौक एवं आंबेडकर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम वाहन चालकों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे थे. जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा पत्र व अन्य आवश्यक कागजातों की सघनता से जांच की. इस जांच अभियान के दौरान कुल मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >