रोको-टोको, वाहन जांच अभियान में 8.86 लाख वसूला जुर्माना

रोको-टोको, वाहन जांच अभियान में 8.86 लाख वसूला जुर्माना

कटिहार सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी के निर्देश पर जिले में चल रही रोको टोको वाहन के तहत चेकिंग अभियान जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश जहां एक और ट्रैफिक पुलिस जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रखी है. दूसरी ओर जिला पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहनों की सघनता से जांच कर तलाशी ले रही है. रोको टोको अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों की सीमाओं से यह अभियान जारी है. इस अभियान के तहत बाइक व कार की डिक्की की तलाशी ली जा रही है तो दूसरी ओर संदिग्ध वाहन चालकों की तलाशी भी ली जा रही है. अपराधी घटनाओं पर विराम लगें एवं मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगे. बंगाल के सीमा से सटे जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष कर सघनता से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिले में रोको टोको अभियान के तहत पुलिस की वाहन चेकिंग अभियान जारी है. शहरी क्षेत्र की बात की जाय तो फोरलेन, एनएच 31, एनएच 81 से सटे शहरी क्षेत्रों में भी एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी वाहन चेकिंग अभियान जारी रखें हई है. उन वाहन चालकों की तलाशी के साथ-साथ उसके दस्तावेज की भी जांच कर जुर्माना भी वसूल रही है. ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस की ओर से जारी चेकिंग अभियान में 8.86 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >