यूपीएससी टॉपर शुभम व बीपीएससी टॉपर प्रियांगी परिणय सूत्र में बंधे

यूपीएससी टॉपर शुभम व बीपीएससी टॉपर प्रियांगी परिणय सूत्र में बंधे

कटिहार कटिहार के लाल यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार एक जून को परिणय सूत्र में बंध गये. उनकी शादी भी खास रही. ऐसा इसलिए क्योंकि जिनके साथ वह परिणय सूत्र में बंधे प्रियंगी मेहता बीपीएससी टॉपर है. यूपीएससी टॉपर आईएएस शुभम कुमार और बीपीएससी टॉपर आईआरएस प्रियांगी मेहता ने अग्नि को साक्षी मानकर पटना में सात फेरे लेकर दोनों परिणय सूत्र में बंध गये. कटिहार जिले कदवा के निवासी शुभम सिविल सेवा परीक्षा 2020 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था. वर्तमान में वे बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. भागलपुर नगर आयुक्त के पद पर हाल ही में अपनी सेवा दिये है. दूसरी ओर प्रियांगी मेहता पटना सिटी के संदलपुर की निवासी है. उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और 68वीं बीपीएससी परीक्षा में टॉप करने के बाद यूपीएससी 2021 में भी सफलता हासिल की है. उन्हें 261वीं रैंक मिली और वे भारतीय राजस्व सेवा आईआरएस में चयनित हुईं. जैसे ही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयी. यह जोड़ी देखते ही देखते वायरल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >