जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार

जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार

जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार – मृतक की पहचान अमरेश कुमार शर्मा पिता विश्वनाथ शर्मा, वार्ड-दो, गेड़ाबाड़ी जुराबगंज, के रूप में हुई घटना मूसापुर चौक स्थित करबला के समीप मचान के पास हुई कोढ़ा, कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी जुराबगंज में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अमरेश कुमार शर्मा पिता विश्वनाथ शर्मा, निवासी वार्ड दो, गेड़ाबाड़ी जुराबगंज कोढ़ा निवासी के रूप में हुई. घटना मूसापुर चौक स्थित करबला के पास मचान के पास की है. वहीं घटना में संलिप्त चार आरोपितों को पुलिस ने एक घंटा में ही गिरफ्तार कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाये आरोपितों ने अमरेश कुमार शर्मा को घेर लिया. लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर कर बुरी तरह घायल कर दिया. स्थानीय कुछ लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कोढ़ा ले गये, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही अमरेश कुमार शर्मा की मौत हो गयी. मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी माधुरी कुमारी और दो पुत्र हैं. माधुरी कुमारी मूसापुर स्थित मरघी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी माधुरी कुमारी ने आरोप लगाया पति की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है. कहा, जमीनी विवाद को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था. इसी को ले पति को निशाना बनाया गया. इधर कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का पहुंची और साक्ष्य एकत्र की. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पातल भेज दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में शंभू हाडी 56 वर्ष, विश्वनाथ हाडी 42 वर्ष, अजय हाड़ी 35 वर्ष, राजकुमार हाड़ी 28 वर्ष, सभी मूसापुर, थाना कोढ़ा निवासी हैं. सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के महज एक घंटे के भीतर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई में एसआई विवेक विक्रम, एसआई प्रियरंजन पासवान शामिल थे. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >