पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर को किया जब्त

पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर को किया जब्त

कुरसेला थाना पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के जरलाही पंचायत के मधेली बारह नम्बर ठोकर के समीप से अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. पुलिस जब्त ट्रैक्टर के विरुद्व आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी थी. गौरतलब है कि नदी किनारे से अवैध मिट्टी के खनन से कटाव प्रकोप का खतरा बढ़ जाता है. बावजूद नदी किनारे से मिट्टी काटने वाले हरकतों से बाज नहीं आता है. प्रखंड क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध मिट्टी खनन करने का कार्य किया जाता है. रात के अधेरे का लाभ उठा कर अवैध मिट्टी का खनन कर बिक्री करने का कार्य किया जाता है. इस दिशा में पुलिस कार्रवाई के बाद भी अवैध मिट्टी खनन करने के कार्य पर विराम नहीं लग पाया है. जबकि पत्थल टोला से लेकर जरलाही मधेली तक गंगा कोसी नदी का कटाव का खतरा बढ़ रहा है. कटाव से खेरिया, तीनघरिया, बालूटोला, बसुहार मजदिया, कमलाकान्ही, जरलाही मधेली आदि गांवो पर नदी कटाव से अस्तित्व संकट का खतरा मंडरा रहा है. कटाव से प्रभावित होने वाला गांव अस्तित्व रक्षा के लिए त्राहिमाम कर रहे है. वर्तमान में सबसे अधिक कटाव का संकट का खतरा खेरिया, बालू टोला, तीनघरिया गांव पर बना हुआ है. नदी कटाव से गांव के आबादी से सौ से पच्चास मीटर की दूरी रह गयी है. ऐसे में नदी के समीप अवैध मिट्टी का खनन कटाव को विनाशकारी बनाने में सहायक बन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >