प्रखंडवार नियोजन कैंप का शिड्यूल, आज जिला नियोजनालय में लगेगा

प्रखंडवार नियोजन कैंप का शिड्यूल, आज जिला नियोजनालय में लगेगा

कटिहार जिले में पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य जॉब कैंप लगाया जायेगा. प्रखंडवार लगने वाले इस नियोजन कैंप को लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है. जिला नियोजन पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार एक निजी कंपनी की ओर से प्रोडक्ट चेकिंग ऑपरेटर, सोलर एसेंबली ऑपरेटर, हैड लाईट एसेंबली ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर एवं कम्प्रेसर बाईडिंग ऑपरेटर के लिए कुल 300 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. इन रिक्तियों में भर्ती के लिए प्रखंड स्तर पर अलग अलग तिथियों में जॉब कैंप लगाया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार सोमवार को जिला नियोजनालय परिसर में कैंप लगाया जायेगा. इसके बाद आठ अप्रैल को बलरामपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जॉब कैंप आयोजित की जायेगी. जबकि 10 अप्रैल को बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर, 13 अप्रैल को आजमनगर प्रखंड कार्यालय परिसर, 15 अप्रैल को कदवा प्रखंड कार्यालय परिसर, 17 अप्रैल को डंडखोरा प्रखंड कार्यालय परिसर, 20 अप्रैल को प्राणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, 22 अप्रैल को अमदाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर, 27 अप्रैल को मनिहारी प्रखंड कार्यालय परिसर, 29 अप्रैल को मनसाही प्रखंड कार्यालय परिसर, दो मई को बरारी प्रखंड कार्यालय परिसर, चार मई कुरसेला को प्रखंड कार्यालय परिसर, छह मई को समेली प्रखंड कार्यालय परिसर, आठ मई को कोढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर, 11 मई की फलका प्रखंड कार्यालय परिसर एवं 13 मई को हसनगंज प्रखंड परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है. इस शिविर में आवेदकों का चयन संबंधित निजी कंपनी के के मापदण्डों व शर्तों के अनुसार की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >