कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी में शनिवार का मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब और ऑफिसर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन पर ही पूरी टीम सिमट गयी. ऑफिसर क्रिकेट क्लब को 100 रनों का लक्ष्य दिया. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पीयूष आनंद 36 रन, रघुवीर और अमन ने 10-10 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से मनीष ने 4 विकेट, सूरज और शुशांत ने 3-3 विकेट लिया. 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑफिसर क्रिकेट क्लब की टीम 8.5 ओवर मे 1 विकेट खोकर 104 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत गयी. ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूरज सोनी नॉट आउट सर्वाधिक 35 बॉल मे 61 रन और अर्पित ने 15 रन बनाया. गेंदबाजी मे यूनाइटेड के तरफ से किसी को कई विकेट नहीं मिला एक विकेट रन आउट का मिला. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरज सोनी उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया. निर्णायक के रूप में औरेंगजेब और विश्वजीत रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
