पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 76 गिरफ्तार

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 76 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर कांडों के आरोपित, फरार वारंटी व शराब मामले में कुल 73 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिला पुलिस की कार्रवाई में कुल 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. थाना में दर्ज कांड में पुलिस ने 30 आरोपित को गिरफ्तार किया है. एससी एसटी एक्ट के मामले में दो अभियुक्त, अपहरण के मामले में एक, हत्या के प्रयास के मामले में पांच आरोपित को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर 35 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस कप्तान के निर्देश पर मोटर एक्ट उल्लंघन के मामले में जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8.47 लाख रुपए बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >