अटास के सदस्य के मां के निधन पर जताया शोक

अटास के सदस्य के मां के निधन पर जताया शोक

कटिहार भारत स्काउट व गाइड कटिहार के एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस (अटास) सदस्य व आयकर अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा की मां मंजू रानी वर्मा निवासी न्यू मार्केट कटिहार का निधन दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गयी. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. रविवार को उनका पार्थिव शरीर कटिहार लाया. परिजनों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मनिहारी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दुखद घटना पर कई सामाजिक व गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. वह अपने पीछे दो पुत्र राजेश कुमार वर्मा एवं जितेंद्र कुमार, पुत्रियां रीता कुमारी व पिंकी कुमारी तथा पोते ऋषभ कुमार, कृष्णा एवं पोती रश्मि कुमारी,भाव्या और दिव्या को छोड़ गयी है. शोक व्यक्त करने वालों में इंद्रजीत सिन्हा, चंदेश्वर राय, ललन कुमार,निवास पांडे, मुकेश साहा, दिग्विजय सिंह, नवीन राय, रमेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, पवन कुमार, संजय श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार, डॉ आभाष चंद्र वर्मा, कौशल कुमार, नवनीत नयन, बप्पी वर्मा, अभय कुमार मल्लिक, गणेश ठाकुर, श्रवण लाल दास, दीपेश कुमार, अशोक लाल दास, विजय कुमार दास, संतोष कुमार दास, बिनोद कुमार दास, अंशू सिंह सहित अन्य लोग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >