अंडर ग्राउंड रेल पुल में जलजमाव, राहगीर परेशान

कटिहार-मालदा रेलखंड के दिल्ली दीवानगंज हॉल्ट स्टेशन के अंडरपास पुल में बारिश का पानी जमा हो गया है. इससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

प्राणपुर. कटिहार-मालदा रेलखंड के दिल्ली दीवानगंज हॉल्ट स्टेशन के अंडरपास पुल में बारिश का पानी जमा हो गया है. इससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अंडरपास पुल होकर दर्जन गांव के लोग दुर्घटना से भयमुक्त होकर आवागमन करते हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण जलजमाव की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है. स्थानीय लोगों की माने तो गांव के दोनों किनारे स्कूल है. यहां बच्चे पुल के नीचे से होकर विद्यालय में पठन-पाठन कार्य करने जाते थे. गांव के किसान अपने पशुओं को भी इसी रास्ते से पार करते थे. पानी भर जाने के कारण स्कूली बच्चे समेत पशुओं का ले जाना लाना काफी परेशानी का कारण बन गया है. ऐसे में बड़ी दुर्घटना का डर भी उन्हें सदैव बना रहता है. बरसाती पानी जमाव के कारण आवागमन अवरुद्ध है. पोषक क्षेत्र के संजय सिंह, प्रहलाद सिंह, मनोज कृष्ण कुमार, सिराज, मंजूर, इब्राहिम सहित कई अन्य लोगों ने कटिहार डीआरएम से पानी निकासी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >