बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान बाइक सवार दो शराब तस्करों को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना क्षेत्र के कोर्रा हाट के पास बाइक सवार की तलाशी लेने पर बैग से देसी शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया. बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि तस्कर संजय कुमार शर्मा, बिदेपुर, बुधवा राय, जादेपुर थाना बलिया बेलौन का निवासी है. कांड संख्या दर्ज कर मध्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
