कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को कुल 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पिता अरुण महलदार, निवासी मूसापुर मल्हदार टोला मेंस तथा सोनम ऋषि पिता रिंकू ऋषि, निवासी मड़वा के रूप में हुई है.पुलिस ने बताया कि दोनों को पकड़ने के बाद विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
