कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पाड़ा में छापेमारी कर बीस लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पाड़ा में बुधवार को छापेमारी कर दो शराब तस्करों को पकड़ा. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से बीस लीटर देसी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर किशन चौधरी, देव कुमार चौधरी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
