पुल पर ट्रकों के टक्कर में दो घायल

पुल पर ट्रकों के टक्कर में दो घायल

कुरसेला कोसी सड़क पुल पर रविवार की देर रात दो ट्रकों की टक्कर में चालक व एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. दुर्घटना के घायलों में राजेश कुमार (37) समस्तीपुर खोखसाहा गांव का निवासी है. धर्मजीत कुमार (35) रजक विभुतिपुर समस्तीपुर जिला का निवासी शामिल है. रूपौली क्षेत्र से डीसीएम ट्रक पर आम लेकर समस्तीपुर जा रहा था. जाम की वजह से ट्रक पुल पर रुकी थी. एक बड़े ट्रक ने पीछे से आकर रूके ट्रक में पीछे से टक्कर मारी दिया. टक्कर लगने से डीसीएम ट्रक पर लदा आम सड़क पुल पर गिर कर बिखर गया. एक अन्य दुर्घटना में धर्मकांटा के समीप मैजिक से बाइक में टक्कर लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिये पीएचसी में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >