जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पहुंचे थाना

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पहुंचे थाना

– दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया हमला करने का आरोप कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई है. दोनों पक्षों ने कोढ़ा थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पहले पक्ष की हेमा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने मवेशी को कुट्टी देने गई थी. तभी बुद्धदेव यादव अपने परिवार के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हेमा देवी को मामूली चोटें आई हैं. दूसरे पक्ष के बुद्धदेव यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बिना किसी कारण हेमा देवी के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की है. दोनों परिवार आपस में पड़ोसी हैं. पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है. फिलहाल दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >