प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षक ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य गांवों का विकास जमीनी स्तर पर करना है. प्रखंड के चार पंचायतों के चयनित चार गांव महादेवपुर, केवटिया, बेलगच्छी एवं खोजाटीहाट गांव के विकास मित्र, टोला सेवक, पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर डॉ दत्तात्रेय मजूमदार, राहुल राज, प्रीति कुमारी, अनिमेष आलोक, अमन कुमार थे. विकास मित्र संहिता देवी, सेविका माला देवी, सदानंद ऋषि, अरुण कुमार राय, अनिल कुमार, गौरव कुमार, अरविंद कुमार सहित शिविर में कुल 24 प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
