बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने दो अलग अलग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के अपहरण मामले में बलिया बेलौन पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपरहरण का आवेदन मिलने के 24 घंटे के अन्दर युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की नाबालिग युवती का अपहरण मामले में कांड संख्या 143/25 के आरोपी सईदुल को जेल भेजा गया है. शराब पीने के आरोपी पप्पू यादव को नेकुला से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के न्यायालय भेजा, मदक पदार्थ का सेवन करने पर उसे गिरफ्तार कर ब्रेथईनलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब के नशे की पुष्टि होने पर विधि संगत कार्रवाई की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
