अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

मनिहारी. मनिहारी थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है. अपहृता नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. इस मामले के प्राथमिकी आरोपित मनसाही थाना क्षेत्र के अब्दुल कलाम उर्फ कालू को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं तस्कर हृदय कुमार मंडल को 10 लीटर शराब के साथ धर दबोचा. उसे भी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तारी अभियान के दौरान एसआइ राजवीर कुमार साहु, एसआइ उमेश राम, एएसआइ अरुण कुमार राम समेत पुलिस बल मौजूद रहा.

डिस्क्ल��मर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >