सरस्वती पूजा को लेकर बीस डीजे थाना में जमा कराया

सरस्वती पूजा को लेकर बीस डीजे थाना में जमा कराया

– 150 डीजे संचालक पर किया गया बाउन डाउन – डीजे संचालक पर पचास हजार से दो लाख तक किया बाउन डाउन फलका प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 150 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन एवं 267 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की गई है. क्षेत्र के करीब बीस डीजे संचालकों द्वारा डीजे थाना में जमा किया गया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 150 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन किया गया है. जिसमें 67 डीजे संचालकों को दो लाख के लिए तथा 83 संचालकों को 50 हजार के लिए बाउंड डाउन किया गया है. करीब 267 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की गई है. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >