कुरसेला. कोसी सड़क पुल पर शुक्रवार को ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर से कार का पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रहा कि दुर्घटना में कार सवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जानकारी अनुसार, कार सवार नवगछिया से कटिहार जा रहा था. इसी बीच अचानक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. कार सवार ने नीचे आकर खुद को सलामत पाया. ट्रक चालक विश्वजीत बताया कि ने ब्रेक फेल होने की वजह से नियंत्रण खोने के कारण कार से ट्रक की टक्कर हो गयी. चालक ने बताया कि बंगाल से वह ट्रक पर चावल लोड कर अलीपुरद्वार जा रहा था. कोसी सड़क पुल पर गुजरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. कुरसेला थाना पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर जेसीबी की सहायता से ट्रक और कार को सड़क किनारे खड़ा किया. सड़क दुर्घटना से मार्ग का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा. संयोग से कोसी सड़क पुल पर बड़ी घटना होने से टल गयी.
ब्रेक हुआ फेल, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा कार सवार
कोसी सड़क पुल पर शुक्रवार को ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर से कार का पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया.
