कुरसेला सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत पर कुरसेला नगर पंचायत में बुधवार को शोक सभा हुई. शोक सभा में नगर पंचायत कर्मियों व सफाई कर्मियों सहित मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री कृष्णन ने कहा, प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. सरकार को इस पर संज्ञान लेकर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए. सरकारी दफ्तर में घुस कर अधिकारियों को गोली मार देना बेहद चिंताजनक है. घायल सभापति के शीघ्र स्वस्थ्य होने का ईश्वर से कामना की. शोक सभा में स्वच्छता पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, पार्षद पंकज कुमार मंडल, राज कुमार साह, नागो राम, बसुन्धरा कुमारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, भवेश कुमार, सौरभ कुमार आदि ने भाग लिया.
सुल्तानगंज के दिवंगत इओ को नपं कुरसेला में दी श्रद्धांजलि
सुल्तानगंज के दिवंगत इओ को नपं कुरसेला में दी श्रद्धांजलि
